Posts

Showing posts from October, 2023

BELBORON BONGA (बेलबोरोन बोंगा)

BELBORON BONGA (बेलबोरोन बोंगा) प्रश्न (1) संताल आदिवासी बेलबोरोन पूजा क्यों मनाते है ? प्रश्न (2) संताल आदिवासियों का दशांय नृत्य क्या है ?यह क्यों नृत्य किया जाता है ? प्रश्न (3) दशांय नृत्य में कुछ पुरुष महिलाओं का पोशाक क्यों पहनते है ? प्रश्न (4) गुरु बोंगा क्या है ? उत्तर : बेलबोरोन पूजा संताल आदिवासियों दुवारा मनाये जाने वाला पूजा है.संतालो के जोम सिम विनती के अनुसार जब धरती मे मनुष्यों द्वारा पाप बहुत बढ़ गया था तो परम सत्ता (सृष्टी कर्ता)ठकुर ने 12 दिन और 12 रात सेगेल दाह(अग्नि वर्षा) धरती के सिंगबीर और मानबीर जगहों में गिराये और इसके साथ-साथ पुहह(जीवाणु/वायरस)भी छोड़े और मनुष्य जाति को ख़त्म करने का निर्णय भी लिये.जब यह बात ठकरन को पता चला तो उसने ठकुर से कहा ये सभी हमारे ही बच्चे है इन सभी को नाश नहीं करे.ऐसा करनेसे हमें ही हानि होगी.इसके लिये मै लिटह (मराङ बुरु)से बात करुगी और हम दोनों मिलकर मनुष्यों को धर्म के रास्ते पुनः वापस लायेगे.उस समय लिटह (मराङ बुरु) देवता पृथ्वी लोक में ही रहते थे.इसके लिये ठकरन ने लिटह (मराङ बुरु)को मोनचोपुरी(पृथ्वी लोक) से शिरमापुरी(देवलोक)बुलायी ...